Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

खागा में गंदगी का अंबार, माहेश्वरी मार्केट के सामने सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी*

*खागा में गंदगी का अंबार, माहेश्वरी मार्केट के सामने सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी*

खागा कस्बे के माहेश्वरी मार्केट के सामने नगर पंचायत की लापरवाही की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां सड़क पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है और कचड़े से नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं। स्वच्छता के दावों की हकीकत यह है कि बदबू और गंदगी से स्थानीय दुकानदार और राहगीर बेहद परेशान हैं।
सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी भर जाने से कई बार लोग हादसे का शिकार भी हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार चेयरमैन और नगर पंचायत के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर सिर्फ कागजी दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत बदहाल सफाई व्यवस्था की गवाही दे रही है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सफाई कर्मियों के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही। लगातार फैल रही दुर्गंध से बाजार का माहौल खराब हो चुका है और लोगों का जीना दूभर हो गया है अब सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा नगर पंचायत प्रशासन और कब मिलेगी खागा के लोगों को गंदगी और बदबू से राहत?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ