Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

उपजिलाधिकारी बिन्दकी (न्यायिक) / बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी फतेहपुर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन*

*उपजिलाधिकारी बिन्दकी (न्यायिक) / बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी फतेहपुर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन*

फतेहपुर 27 फरवरी 2026
 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे ग्राम टेसाही खुर्द एवं ग्राम शाहजहांपुर सेलरहा जनपद फतेहपुर में उपजिलाधिकारी बिन्दकी (न्यायिक) / बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी फतेहपुर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल मे चकबन्दी अधिकारी खागा-द्वितीय, सहायक चकबन्दी अधिकारी खागा-चतुर्थ, चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी बिन्दकी (न्यायिक) / बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी फतेहपुर द्वारा ग्राम चौपाल में कृषकों की समस्याए सुनी गयी एवं उनके निराकरण के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियो को दिये गये।

ग्राम टेसाही खुर्द में रामआसरे पुत्र कन्हई, सन्तोष कुमार पुत्र बालकिशुन, मुकेश कुमार पुत्र शिवबोधन, राजाराम पुत्र समाजू, सुमन देवी पत्नी जगतनरायन, मानिकचन्द्र पुत्र गंगाविशुन, रमेश पुत्र गंगई, गयाप्रसाद पुत्र रामनरायन, कमलेश पुत्र रघुवीर कृषकगण द्वारा नाम दुरूस्ती, खाता विभाजन, वसीयतनामा एवं कब्जे सम्बन्धी समस्याए रखी। जिसमें चकबन्दी अधिकारी / सहायक चकबन्दी अधिकारी को अभिलेखों के परीक्षणोंपरान्त विधिसंगत कार्यवाही करते हुए कृषकों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये गये। ग्राम शाहजहांपुर सेलरहा में बुद्धराज पाल पुत्र रज्जू पाल निवासी टीकर द्वारा बैनामे की आराजी पर कब्जा न मिलने की समस्या बताई। जिस पर परिवादी को बताया गया कि चकबन्दी में कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही के दौरान उसे कब्जा दिलाया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बिन्दकी (न्यायिक) / बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी फतेहपुर द्वारा चकबन्दी समिति एवं कृषकों को चकबन्दी की तकनीकियों से अवगत कराते हुए कृषकों के राजस्व अभिलेखों को सही कराते हुए चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ