Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मातृ भूमि सेवा मिशन की सेवा-सद्भावना संदेश यात्रा लोककल्याणार्थ बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना

मातृ भूमि सेवा मिशन की सेवा-सद्भावना संदेश यात्रा लोककल्याणार्थ बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना
 

मातृभूमि सेवा मिशन इकाई धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के संस्थापक एवं प्रेरणा स्रोत डॉ. प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में सेवा-सद्भावना संदेश यात्रा बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुई। यह आध्यात्मिक यात्रा कुरुक्षेत्र से प्रारंभ होकर अवधक्षेत्र (लखनऊ, रायबरेली) से होती हुई देवघर के पावन धाम तक पहुंचेगी। रायबरेली जंक्शन पर आगमन के अवसर पर डॉ. मिश्र ने उपस्थित पत्रकारों से कहा कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की मुख्य धारा से जोड़ना ही लोककल्याण और राष्ट्रधर्म का आधार है। हमारी यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज में सेवा, त्याग और सद्भावना की नई चेतना जगाने का प्रयास है। भारत तभी विश्वगुरु बनेगा जब हमारे युवा राष्ट्रहित के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे। मातृभूमि सेवा मिशन का यही संकल्प है। इस यात्रा में दिल्ली से मुन्ना सिंह, उत्तर प्रदेश लखनऊ इकाई के संयोजक विजय त्रिपाठी, संरक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, अन्नपूर्णा (अन्नू) त्रिपाठी, आस्था त्रिपाठी, तथा रायबरेली इकाई से संयोजक प्रदीप पांडेय, उनकी धर्मपत्नी अंशिका (अल्पू) पांडेय, सुपुत्र राघव पांडेय, असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा पांडेय, आरती पांडेय, वंदना पांडेय, बृजेश सिंह धर्मपत्नी विमला सिंह, इशू सिंह, पम्मी सिंह, अवधेश सिंह सहित कुल 20 श्रद्धालु शामिल हुए।
जैसे ही ट्रेन रायबरेली जंक्शन पर पहुंची, इकाई के जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, संरक्षक रामराज गिरी, मंडल अध्यक्ष भगवत प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने यात्रियों का भव्य स्वागत किया। माल्यार्पण, पुष्पवर्षा और अंगवस्त्रम अर्पित कर डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा, संयोजक विजय त्रिपाठी और संयोजक प्रदीप पांडेय का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। इकाई के संरक्षक एवं समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, रामराज गिरी , भगवत प्रताप के साथ उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा सद्भावना संदेश यात्रा के श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। स्वागत से अभिभूत होकर डॉ. मिश्रा भावविभोर हो गए। तत्पश्चात शुभेच्छाओं और मंगलकामनाओं के साथ पूरा जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ