थरियांव : कस्बे के पूर्वी बाइपास स्थित मील शीतला , किशोरी राइस मिल में बेचे गए धान का पैसा न देने पर शुक्रवार को तमाम किसानों ने तहरीर दी। वर्ष 2024-25 में 50 किसानों ने करीब सात करोड़ रुपये का धान बेचा था। मील संचालक जीतू बीते एक वर्ष से पैसा नहीं दे रहा है और मील में ताला लगाकर भाग निकला। दो माह पूर्व चेक दिया तो वह भी बाउंस हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थरियांव थाने के औरई निवासी किसान यशवंत कुमार किसान मदनमोहन सिंह निवासी जयसिंहपुर ने बताया कि मील संचालक ने एक वर्ष में रुपये देने के लिए कई वादे किए लेकिन किसी किसान का भुगतान नहीं किया। करीब 50 किसानों से धान खरीदा था। उन्होंने भी दस-दस लाख रुपये का धान बेचा था। झरहा निवासी किसान शैलेष कुमार ने 11 लाख रामपुर निवासी किसान मुन्ना सिंह ने पांच लाख रुपये का धान बेचने की बात बताई। अरविंद कुमार निवासी भारतपुर ने भी 11 लाख रुपये का धान बेचने की बात कही। 50 किसानों में किसी ने 11 तो किसी ने 10 लाख का बेचा था धान
थरियांव थाने पहुंचे पीड़ित किसानजब किसानों ने बैंक में चेक लगाया तो संचालक के खाते में पैसे नहीं थे
0 टिप्पणियाँ