✍️रन्नो सिंह
फतेहपुर जनपद के खागा नगर के सुजानीपुर चौराहे व नगर के आस पास आए दिन चोरी होती रहती है कुछ दिनों से खागा नगर व आस पास में चोरों ने खूब चोरी को अंजाम दिया कभी किसी के घर पर तो कभी दुकान पर परन्तु आज कल चोर मंदिर को अपना निशाना बना रहे है और खुल कर पुलिस को चुनौती दे रहे है अभी चार दिन पहले रेलवे क्रॉसिंग के पार बड़े भीट बाबा की मंदिर में चोरी हो गई वहां से भी घंटे इत्यादि चोरी हुए अभी तक पुलिस उन चोरों का पता नहीं लगा पाई और बीती रात सुजानीपुर के हनुमान मंदिर में चोरों ने तीन घंटे और दान पात्र चुरा ले गए जबकि रात में पुलिस गश्त भी करती है और मंदिर हाइवे किनारे स्थित है लेकिन किसी को भनक लगे बिना चोरो ने अपना खेल कर लिया। आपको बता दें कि मंदिर के पूजारी रात को आठ बजे के बाद पूजा अर्चना करने के बाद अपने घर चले जाते है शायद यह बात चोरों को पता थी उसी का फायदा उठाया चोरों ने और रात में मंदिर घंटा व दान पात्र चुरा ले गए इसकी सूचना पूजारी विनय कुमार मिश्रा ने खागा कोतवाली को लिखित तौर से दे दिया है अब देखना है कि पुलिस इस बार चोरों को पकड़ने में कामयाब होती है कि ये चोर भी बच निकलते है । मंदिर के पूजारी विनय कुमार मिश्रा
0 टिप्पणियाँ