Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि माननीय श्री सुधीर कुमार V जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत

*सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि माननीय श्री सुधीर कुमार V जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत*
✍️रन्नो सिंह 

फतेहपुर 14 मार्च 2026
सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि माननीय श्री सुधीर कुमार V जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक-14.03.2026 का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय बिन्दकी, वाह्य न्यायालय खागा, तहसील सदर, खागा, बिन्दकी फतेहपुर में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक-14.03.2026 का उद्धघाटन माननीय श्री सुधीर कुमार V के कर कमलो द्वारा मीटिंग हाल, दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उपलक्ष्य पर श्री शकील उर रहमान खान, पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण, श्री राजेश उपाध्याय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, पलाश गांगुली सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण मौजूद थे।  
    न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय, बिन्दकी परिसर, कलेक्टेªट परिसर फतेहपुर, समस्त तहसील परिसर, समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, कार्यालय दूर संचार, समस्त बैंको द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। 
  माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सुधीर कुमार अ के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन किया गया एवं अपने आशीषवचनो से सभी न्यायिक अधिकारियो को इस लोक अदालत मे अधिकाधिक मामलो को निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया गया एवं सभी न्यायिक अधिकारियो को यह भी निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक संख्या में वादो का निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से किया जाये। इसके अतिरिक्त सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, श्री पलाश गांगुली व समस्त पी0एल0वी0 व समस्त स्टाफ के माध्यम से तथा हेल्पडेस्क लगाकर वादकारियों को सहयोग प्रदान किया गया एवं न्यायिक अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि पिछली लोक अदालत से अधिक वादों को निस्तारण किया जाये। 
   उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सुधीर कुमार अ द्वारा कुल 03 वाद का निस्तारण करते हुए रू0 1058917/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्री राजेश उपाध्याय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, फतेहपुर के द्वारा 20 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। एवं श्री चिंताराम, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, फतेहपुर द्वारा 18 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। श्री शकील उर रहमान खान, पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण, फतेहपुर द्वारा 46 मोटर दुर्घटना याचिकाओं का निस्तारण करते हुए रु० 34684763/- का प्रतिकर दिलाया गया। श्री मो0 इलियास, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1000/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्री हरी प्रकाश गुप्ता विशेष न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट द्वारा 111 वाद का निस्तारण करते हुुुुुुए रू0 60000/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्री अशोक कुमार XXl अपर जिला जज/एफ0टी0सी0 स द्वारा 01 दाण्डिक वाद का निस्तारण करते हुए रू० 500/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्री अजय सिंह स अपर जिला जज/एफ0टी0सी0 सस द्वारा 01 दाण्डिक वाद का निस्तारण करते हुए रू० 500/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।    
   श्री आशुतोष द्वितीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वारा 738 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 75350/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्री आकांक्षा मिश्रा सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा 26 सिविल वादों का निस्तारण करते हुए रू० 10206513/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्री संदीप कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 01 द्वारा 164 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 4090/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। मो0 साजिद द्वितीय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 02 द्वारा 611 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 3935/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्री अवीनाश रन्जन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 3 द्वारा 300 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 1171493/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्रीमती ललिता यादव अपर सिविल जज (सी०डि०) कोर्ट नं0 01 द्वारा 144 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 720/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्री ध्रुव सिंह सिविल जज (सी०डि०) एफ0टी0सी0 फतेहपुर द्वारा 303 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू0 504484/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। सुश्री शुभ्रा प्रकाश अपर सिविल जज(जू०डि०) न्यायिक मजिस्ट्रेट खागा द्वारा 654 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 12300/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्रीमती बिन्दूू यादव, सिविल जज (जू०डि०) द्वारा 08 दाण्डिक वादों का निस्तारण कराया गया। श्री अनिन्द उमराव अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं0 04 द्वारा 106 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 1060/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्री राज वर्धन तिवारी ग्राम न्यायालय बिन्दकी द्वारा 407 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 3890/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। श्रीमती प्रियांशी यादव अपर सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट न 06 द्वारा 187 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 1056/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। सुश्री विम्मी सिंह सिविल जज(जू०डि०) एफ0टी0सी0/सी0ए0डब्ल्यू कुल 08 वादों का निस्तारण कराया गया। श्रीमती प्रियंका गौतम, सिविल जज(जू०डि०) एफ0टी0सी0 द्वारा 01 दाण्डिक वाद का निस्तारण कराया गया।
 राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 263964 वादों का निस्तारण कराया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा 1540 प्रकरणों का निस्तारण किया गया एवं रू० 240620/- का शुल्क वसूला गया।
  जनपद के बैंकिंग संस्थानों द्वारा 679 वादो का निस्तारण करते हुये 67331000 रु0 वसूल किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 974 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 1070272/- रू0 शुल्क वसूला गया। श्रम विभाग द्वारा 384 वादों का निस्तारण करते हुये 5388291/-रु0 अर्थदण्ड के रुप में जमा कराया गया।
 इस प्रकार उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 267831 वादों का निस्तारण कर 132723844/- रू० अर्थदण्ड वसूल किया गया। दिनांक 13 दिसम्बर 2025 में लोक अदालत की तुलना में 14 मार्च 2026 की लोक अदालत में कुल 25890 अधिक मुकदमे निस्तारित किये गये। 
 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय जनपद न्यायाधीश श्री सुधीर कुमार अ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री राम किशोर तृतीय व सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री पलाश गांगुली एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण एवं मीडियाकर्मियों को लोक अदालत को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ