Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकनपुर में तालाब के पास मिले युवती के हत्यायुक्त शव की घटना का थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुये घटना में सलिंप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

*थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकनपुर में तालाब के पास मिले युवती के हत्यायुक्त शव की घटना का थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुये घटना में सलिंप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद ।*

 थाना हुसैनगंज पर जरिये दूरभाष सूचना मिली कि
थाना हुसैनगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम मकनपुर में तालाब के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। मृतका की पहचान कु० संगीता पुत्री श्री संतलाल निवासी ग्राम बमरौली थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर उम्र करीब 18 वर्ष के रूप में हुयी है। मृतका के पिता द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर थाना हुसैनगंज पर मु0अ0सं0 36/2026, धारा-103(1)/238 बीएनएस व 3 (2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। दिनांक 06.03.2026 को अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही व प्रभावी सुरागरसी पतारसी से प्रकाश में आये अभियुक्त शिवा कुमार लोधी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम दनियालपुर थाना थरियाँव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 19 वर्ष को किया गया गिरफ्तार व 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद । साक्ष्य संकलन के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 64(1)/3(5) बीएनएस की बढोत्तरी गयी है। आज दिनांक 07.03.2026 को गिरफ्तार अभियुक्तों कों विधिक कार्यवाही के अनुक्रम में न्यायालय रवाना किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ