Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

स्वामी प्रसाद मौर्य का छात्रों के समर्थन में हुंकार यूजीसी विधेयक लागू करे सरकार, दिल्ली में विशाल प्रदर्शन

स्वामी प्रसाद मौर्य का छात्रों के समर्थन में हुंकार यूजीसी विधेयक लागू करे सरकार, दिल्ली में विशाल प्रदर्शन 
✍️रन्नो सिंह 

विश्वविद्यालयों महाविद्यालयों में जातीय आधार पर भेदभाव रोकने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य ने छात्रों के समर्थन में हुंकार भरकर केंद्र सरकार को घेरने के लिए दिल्ली का रास्ता अपनाया है। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने 17 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन रैली करने का ऐलान किया है। इस धरना प्रदर्शन रैली में भारी संख्या में छात्र छात्राओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में साथ देंगे। यूजीसी एक्ट 2026 को लागू करने के लिए अभी जल्द ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया था। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य अब इस न्याय की लड़ाई को छात्रों के हक अधिकार के लिए दिल्ली चलो का नारा दिया है। जिसमें अपनी जनता पार्टी के तत्वाधान में लाखों लोगों के साथ यू जी सी विधेयक लागू करने के लिए 17 मार्च को 12 बजे जंतर मंतर दिल्ली पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ