आज दिनाकं 23/8/2025को तहसील परिसर मे लेखपाल संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यो सहित धरने मे बैठा जिसमे दिनाकं 22/8/2025को लगभग समय 11बजे तहसील परिसर मे स्थित संबंध खतौनी कार्यलय मे कार्यरत महिला लेखपाल अर्चनासिंह ने पूर्व प्रधान नईम नगर पंचायत खागा निवासी के द्वारा छेडखानी का आरोप लगाया कि जब सरकारी कार्यालय में ही कर्मचारी सुरक्षित नहीं है तो हम लोग बाहर कैसे सुरक्षित रहेंगे अर्चना सिंह ने रोते हुए कहा कि जो हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को हर एक क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं फिर भी ऐसी हालत है कि हम लोग सुरक्षित नहीं है कार्यालय में कोई भी आकर हम लोगों को गलत शब्दों का प्रयोग करके चला जाता है हम रोते हुए उन्होंने कहा की इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाए एवं उन्होंने लिखित सूचना खागा कोतवाली मे दी गयी सूचना के बाद खागा पुलिस द्वारा पूर्व प्रधान को थाने लाने के बाद पीड़ित लेखपाल से पहचान करवाया गया पुलिस मुकदमा धारा 132,व धारा 74 दर्ज करके उपरोक्त को थाने से छोड दिया जाता है जैसे यह सूचना लेखपाल संघ को मिलती है लेखपाल संघ नराज होकर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह तहसील अध्यक्ष विपिन सिंह यादव जिला मंत्री रावेन्द्र कुमार सहित धरने बैठ गये जिसमें तहसील अध्यक्ष विपिन सिहं का कहना है जब तहसील परिसर पर कर्मचारी सुरक्षित नही है तो क्षेत्र मे महिला कर्मचारी के साथ अन्य कर्मचारी क्षेत्र काम कैसे करेगे जिसमे लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ने बताया जब तक दोषी को कार्यवाही करते हुए जेल नही भेजते तब तक सभी सर्किल के राजस्व निरिक्षक व सभी लेखपाल सहित धरने मे बैठा रहेगा जिसमे सभी लेखपालो ने पीड़ित लेखपाल को भरोसा दिया कि जब तक दोषी को जेल नही भेजा जाएगा तब तक कलमबन्द हड़ताल जारी रखेगे जिसमे खागा उपजिलाधिकारी महोदय अभिनीत कुमार जी ने बताया कि जाँच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसमे खागा राजस्व निरिक्षक अरविन्द्र कुमार सिंह अफोई राजस्व निरिक्षक अशोक सचान ऐरायां राजस्व निरिक्षक राजकुमार गुप्ता संवत राजस्व निरिक्षक सुमेर सिंह व कमल सिंह दिलीप कुमार कुलदीप अनिल पाल विपिन सिहं दिनेश सिहं रावेन्द्र सिंह अमरजीत सिंह सत्यप्रकाश कुशल वर्मा सुशील कुमार मनोज मौर्य उमेश सपना तहसील के राजस्व विभाग के आधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे
आपको बताते चले की लेखपाल संघ के अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि कार्रवाई न होने व गिरफ्तारी न होने तक सभी लेखपाल अपना कार्य भार नहीं संभालेंगे एवं किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा चाहे वह राजस्व से जुड़ा हो या किसी भी विभाग का हो जिसमे धरने मे शांति ब्यवस्था व सुरक्षा के लिए खागा कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह कस्बा इंचार्ज सत्यप्रकाश पाठक विन्धेश गिरी एस आई आनीष सिहं महिला एस आई हेड कांस्टेबल अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ