Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सात दिवसीय मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच

*सात दिवसीय मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच*


खखरेरु फतेहपुर क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित कस्बा खखरेरु के सात दिवसीय मेले के पांचवें दिन दंगल का आयोजन किया गया इस दंगल के लिए डाकघर के पीछे की जगह नगर पंचायत द्वारा निर्धारित किया गया था जिसमें दंगल का आयोजन किया गया है दंगल में पहलवानों ने दांव पेच दिखाकर लोगों का मन मोह लिया इस दंगल में मौसम अली पंजाब,जल्लाद नवाब महाराष्ट्र, तूफान सिंह, फरहान कोटी , शिवम चकीया,जम्मू-कश्मीर‌ से टाइगर ,बल्ली ,महिला पहलवान मुस्कान, ने अपने दांव दिखाया दंगल में मुख्य आकर्षण केन्द्र क्षेत्र के पहलवान शिवम् चंकीया व फरहान कोटी रहे जिसमें सुमित पहलवान महोबा व फरहान पहलवान कोट के बीच हुए मुकाबले में फरहान पहलवान कोट ने महोबा के सुमित पहलवान को पटकनी दिया तथा दूसरे मुकाबले में शिवम् पहलवान चकीया ने महिला पहलवान मुस्कान को पटकनी दिया दंगल की फाइनल कुश्ती मौसम अली पंजाब और तूफान सिंह जम्मू-कश्मीर के बीच हुआ जिसमे मौसम अली बिजयी घोषित किए गए मौसम अली को 11000 रुपये इनाम के रुप में दंगल के कमेटी अध्यक्ष गजाली मिर्जा द्वारा प्रदान किया गया दंगल में मुख्य अतिथि विकास पासवान तथा मेला कमेटी अध्यक्ष गजाली मिर्जा सहयोगी मो०इस्तखार ,अनिल सिंह खुर्शीद,इलियाश,सुनील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार,मन्जीत कुमार, रामबिलास , प्रशान्त केसरवानी,तोफीक अहमद,सन्दीप,शुभम सिंह ठाकुर सहित लगभग हजारों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे मेला के समापन पर मेला अध्यक्ष गजाली मिर्जा ने आए हुए दर्शकों और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ