रन्नो सिंह राठौर
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह ने 241- आयाहशाह विधानसभा स्थित प्राथमिक विद्यालय वाहिदपुर में बूथ संख्या -14 पर चल रहे नोटिस डिलीवरी और हियरिंग के कार्य को देखा और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए विधानसभा के ईआरो ने बताया की भाग संख्या -14 पर कुल 617 मतदाता हैं जिसमें कुल लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 48 और नो मैपिंग के 24 प्रकरणों हैं को पूर्ण करा लिया गया है इस तरह शतप्रतिशत लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी और नो मैपिंग का कार्य पूर्ण करा लिया गया है, इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद की सभी विधानसभाओं में नोटिस डिलीवरी और हियरिंग का कार्य बीएलओ द्वारा किया गया इस दौरान उपजिलानिर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद के सभी बूथों की निगरानी की गई व सभी ईआरो, ए-ईआरो ने अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर इस कार्य को पूर्ण कराया।
0 टिप्पणियाँ