✍️रन्नो सिंह
धाता नगर पंचायत परिसर में सोमवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी देना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई और मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए।आयुष्मान मित्र राजेंद्र कुमार ने लोगों को बताया गया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से वे सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज करा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों, सर्जरी, जांच एवं उपचार की सुविधाएं पूरी तरह कैशलेस उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज के भारी खर्च से राहत मिलती है।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की एक हत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, वे आगे लगने वाले शिविरों में पहुंचकर अवश्य बनवाएं और योजना का पूरा लाभ उठाएं। शिविर में उपस्थित लोगों को उक्त योजना के प्रति जागरूक किया गया*
0 टिप्पणियाँ