Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

प्रतिबंधित हरे नीम के पेड़ काटने पर ठेकेदार पर मुकदमा हुआ दर्ज-

*-प्रतिबंधित हरे नीम के पेड़ काटने पर ठेकेदार पर मुकदमा हुआ दर्ज-*


खखरेरु फतेहपुर हरे नीम के पेड़ काटने पर बन विभाग मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है प्राप्त जानकारी के थाना क्षेत्र के चांदपुर औढेरा गांव में लगभग एक दर्जन से ज्यादा नीम के पेड़ एक व्यक्ति द्वारा बेच दिया गया है। प्रतिबंधित हरे नीम के पेड़ों की कटाई ठेकेदार द्वारा चोरी चुपके लगभग दो दिनों से कराई जा रहीं थी। जिसकी सूचना ्रामीणों द्वारा नें वंन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी विवेक शुक्ला नें वंन दरोगा अक्षय कुमार को मौके पर भेजकर अवैध कटान की लकड़ी को मौके पर पकड़ कर आवश्यक कार्यवाही किया तथा मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस नें कटाई के उपकरण बरामद कर लिया इस दौरान ठेकेदार व पेड़ मालिक भागने में कामियाब हो गए। वन दरोगा अक्षय कुमार से बताया कि ठेकेदार द्वारा हरे भरे नीम के वृक्षों को काटने का कोई परमिशन नहीं लिया गया है यह वृक्ष संरक्षण अधिनियम के खिलाफ हैं।
    इस संबंध में वंन क्षेत्राधिकारी विवेक शुक्ला नें बताया कि ठेकेदार उमेश कुमार सिंह, निवासी राजपूत नगर (खागा) व पेड़ मालिक ब्रज भूषण सिंह, निवासी भदौहां के विरुद्ध उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4 व 10 के आधार पर विभागीय पंजीकृत कार्रवाई की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ