धाता थाना क्षेत्र के गांव में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए चौपाल लगा। थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह की मौजूदगी में महिला पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और आत्मनिर्भरता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। थाना अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना समाज और परिवार दोनों के लिए जरूरी है। आज की महिला जागरूक होकर अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं कर सकती है। किसी भी समस्या की स्थिति में वे तुरंत 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता, 112 आपातकालीन सेवा और 1098 बाल हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं।
आयोजित इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे तमाम तरह के सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध और गुड टच व बैड टच की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनारायण शुक्ल पवन मिश्र सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही
0 टिप्पणियाँ