फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में आमजन सभी प्रकार के वाहनों में निशुल्क रेडियम तथा जरुरतमंदो दो पहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरण किया गया साथ ही हेलमेट लगाए हुए चालकों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि शनिवार को थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के इजुरा मोड़ के पास भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत ) के जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में राजस्थान सरकार के राज्य स्तरीय पुरस्कारित फिरोज खान के द्वारा इजुरा मोड़ के पास सभी प्रकार के वाहन चालकों के वाहनों में 1000 हज़ार 5G रेडियम लगाया और रेडियम के बारे में बताया कि सामने आने वाले वाहनों की लाइट से चमकेगा जिससे की सामने वाले सावधानी पूर्वक गाड़ी निकालेंगे इसके साथ - साथ जरूरतमंद दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर उनको जीवन रक्षा ( परवाह ) के बारे में गंभीरता पूर्वक समझाया और चारपाहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने के फायदे के बारे में समझाया इसी कड़ी में क्षेत्र के गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज में छात्रों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलाई।
इस मौके पर थाना सुल्तानपुर घोष एस आई, आनंद वर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहें। और भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह यादव, एंव जिलाउपाध्यक्ष विपिन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पंकज साहू सहित तमाम सहयोगी गण मौजूद रहें।
0 टिप्पणियाँ