Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, असोथर थाने में मुकदमा हुआ दर्ज

*सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, असोथर थाने में मुकदमा हुआ दर्ज*

फतेहपुर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और जानमाल की धमकी देने के आरोप में थाना असोथर में एक ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति का समूह उनके खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिखता है और उन्हें धमकाता है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडी ग्राम सभा की रहने वाली ग्राम प्रधान पुष्पा देवी पत्नी संतोष कुमार द्विवेदी ने थानाध्यक्ष असोथर को तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति संतोष कुमार द्विवेदी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हैं। इसी रंजिश में गांव के ही जे.पी. कश्यप अपने साथियों रोशन व इंद्रेश के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। यही नहीं, कश्यप द्वारा खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं। कई बार विरोध करने के बावजूद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पीड़िता ग्राम सभा क्षेत्र में जाने से भी डर रही है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ