Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

छात्राओं ने देखा थाने का कामकाज, सीखी हेल्पलाइन की जानकारी**महिला सशक्ति करण की शानदार पहल

*छात्राओं ने देखा थाने का कामकाज, सीखी हेल्पलाइन की जानकारी*

*महिला सशक्ति करण की शानदार पहल*

फतेहपुर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान के क्रम में शनिवार को नगर पंचायत असोथर के वार्ड प्रेममऊ कटरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को थाना असोथर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी गौरव मिश्रा के नेतृत्व में लगभग 40 छात्राएं भ्रमण पर पहुंचीं। महिला आरक्षियों ने उन्हें थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए मालखाना, ऑफिस, बैरक और महिला हेल्प डेस्क दिखाए। साथ ही, पुलिस के प्रति छात्राओं की झिझक दूर करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड केयर 1098, पुलिस सहायता 112, एम्बुलेंस 108, घरेलू हिंसा 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी, जरौली चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अंकुश यादव, प्रधानाध्यापक किरण देवी, अनुदेशक सुषमा देवी, रविंद्र प्रताप, महिला कांस्टेबल कंचन पाठक, महिला पीआरडी कल्पना और नीलम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए। थाने आने पर महिलाओं को किसी तरह की झिझक नहीं रखनी चाहिए। पुलिस हमेशा मदद के लिए तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ