विजयीपुर, फतेहपुर। किशनपुर थाना परिसर में रंगोत्सव होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अभिजीत कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से होली का पर्व आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है। किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर नागरिक तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि डीजे संचालक शासन की गाइडलाइन का पालन करें तथा रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न करें। साथ ही धूम्रपान व मदिरा सेवन से दूर रहकर परिवार के साथ सुरक्षित एवं मर्यादित तरीके से होली मनाने की अपील की। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने
0 टिप्पणियाँ