Ticker

7/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

नन्द गोपाल गुप्ता "नंदी जी" के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर मोटेश्वर महादेव मंदिर में शिव जी की पूजा अर्चना कर वितरित किया गया प्रसाद फतेहपुर

नन्द गोपाल गुप्ता "नंदी जी" के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर मोटेश्वर महादेव मंदिर में शिव जी की पूजा अर्चना कर वितरित किया गया प्रसाद फतेहपुर!
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता "नंदी जी" के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिद्धपीठ मोटेश्वर महादेवन मन्दिर कृष्ण बिहारी नगर में शिव की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया । फतेहपुर प्रभारी नन्दी जी समूह अनीत कुमार अग्रहरि के नेतृत्व में पूजा-पाठ और धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद्र केसरवानी अध्यक्ष श्रीराम सेवा ट्रस्ट व पवन केसरवानी (नन्दी कॉन्ट्रेक्शन) के नेतृत्व में मंदिर में उपस्थित होकर राहगीरों का मुंह मीठा कराया गया। उन्होंने अपने नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नन्द गोपाल गुप्ता "नंदी जी" के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता एवं प्रेम प्रकाश गुप्ता टीटू गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि मेवली ने कहा कि नंदी जी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर में शिव जी की आराधना कर उनकी लंबी उम्र की कामना की गई है । यह आयोजन नन्द गोपाल गुप्ता "नंदी जी" के प्रति लोगों के सम्मान और समर्थन को दर्शाता है। इस अवसर पर समाजसेवी रज्जन केसरवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष दक्षिणी धनंजय द्विवेदी, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरन सिम्पल, समाजसेवी चंद्रप्रकाश गुप्ता, विधि सलाहकार बृजेश कुमार त्रिपाठी, विधि सलाहकार आशीष केसरवानी, विधि सलाहकार विवेक अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष आर्यन अग्रहरि "रितु" (दादा) मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम, फतेहपुर, सुजीत सोनी (सोना मंडी) नगर उपाध्यक्ष मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम फतेहपुर, नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, आचार्य जी , मनोज सोनी, रोशन गुप्ता, आचार्य जुगुल किशोर मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष हसवा तन्मय केसरवानी, समाजसेवी उमेश सिंह भदौरिया , आशीष सिंह चंदेल,आयुष कुमार मौर्य,अमित कुमार,विवेक शुक्ला, रोहित अग्रहरि, पाठक जी, मानस शुक्ला, स्मार्ट यश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ