खखरेरु फतेहपुर नारी शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह अपने पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचे। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं।
थाना प्रभारी ने बालिकाओं से कहा कि विद्यालय आते-जाते समय यदि कोई भी व्यक्ति टिप्पणी य अशोभनीय हरकत करता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।
इस अवसर पर क्राइम इंचार्ज श्याम सुंदर यादव, कस्बा इंचार्ज सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
0 टिप्पणियाँ