धम्मा लर्निंग सेंटर सारनाथ के अध्यक्ष पूज्य भिक्खु डॉo चंदिमा महाथेरो और उनका भिक्खु संघ सारनाथ से संकिसा के लिए चारिका करते हुए रविवार को सांय काल रायबरेली शहर पहुंचा। यहां धम्म देसना देते हुए भंते चंदिमा थेरो ने कहा कि यह चारिका सत्य, अहिंसा, विश्व शांति और मानवता के कल्याण के लिए निकाली गई है। यहां सबने सामूहिक रूप से त्रिरत्न वंदना ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि यह धम्म यात्रा 20 नवंबर को सारनाथ ( वाराणसी )से प्रारंभ हुई है, जो 14 दिसंबर को संकिसा (फर्रुखाबाद) में समाप्त होगी। इसी कड़ी में यह धम्म यात्रा 28 नवंबर को रायबरेली के सलोन में प्रवेश की थी। उसके बाद श्रावक बुद्ध विहार मदनपुर, सम्राट अशोक नगर सकरा, भगत स्मृति बुद्ध विहार रुस्तमपुर होते रायबरेली शहर में रविवार को पहुंची। डॉo भीमराव अम्बेडकर बुद्ध विहार समिति पंचशील नगर बालापुर तथा अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा धम्म यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया। इन संगठनों के लोगों ने शहर की सीमा भटपुरवा शारदा नहर पर पहुंच कर भिक्खु संघ का फूल वर्षा कर स्वागत किया।
यह धम्म यात्रा शहर के मीरगंज, जैतूपुर, पटेल नगर, मथुरा का पुरवा, मालिक मऊ, जवाहर विहार कालोनी, झलकारी बाई चौक (गोल चौराहा), अम्बेडकर नगर, छजलापुर, कल्लू का पुरवा, एकता विहार, रतापुर चौराहा होते हुए त्रिपुला स्थित गंगा उत्सव लान पहुंची। यहां सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां चक्रवर्ती सम्राट अशोक चेतना संस्थान के संयोजन में धम्म देसना का आयोजन किया गया, जिसका संचालन भोला प्रसाद मौर्य ने किया। इस अवसर पर बौद्ध भिक्खु डॉ चंदिमा महाथेरो ने कहा कि यह यात्रा विश्व शांति, सत्य, अहिंसा और मानवता के कल्याण के उद्देश्य से निकाली गई है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं सार्वभौमिक हैं। उन्होंने संपूर्ण जम्बूद्वीप में ज्ञान की अलख जगाई थी। इसलिए उन्हें लाइट आफ एशिया कहा जाता है।
उनके साथ धम्म यात्रा में बौद्ध भिक्खु विमल बोधि स्थविर, डॉ कमल सील, जितेंद्र वर्धन समेत सैकड़ो बौद्ध भिक्खु साथ चल रहे हैं। यहां इस अवसर पर इंजीनियर एस. के. आर्या, डॉ सुनील दत्त, राजेश कुरील, अनिल कांत, विमल किशोर सबरा, सूबेदार हरि प्रसाद शास्त्री, राजेन्द्र बौद्ध, मास्टर श्रीराम, आशा राम रावत, रोहित प्रतिपक्षी , श्रीकान्त दिवाकर, शुभम् चौधरी, ललित कुमार, माया आर्या, विद्या आर्या, सुनीता अम्बेडकर , रेखा राजेश कुरील, राम खिलाड़ी लाल, आर एस त्यागी, राम संजीवन धीमान, सी बी गौतम, राम प्रसाद बौद्ध, एडo सरवन बौद्ध, संगीता रावत, कमला बौद्ध, सरोज बाला, एडवोकेट शिवनारायण मौर्य, भोला प्रसाद मौर्य, रवि शंकर मौर्य, राजकुमार मौर्य, राम सागर मौर्य, पुष्पेंद्र मौर्य, रामबालक मौर्य, डॉ जय प्रकाश सिंह, अखिल सिंधु, अनुपम शौर्य, नंदलाल मौर्य, धुन्नी मौर्य, जितेंद्र कुमार मौर्य, बिंदा प्रसाद मौर्य, राजेश कुमार मौर्य आदि लोग सम्मिलित रहे।
0 टिप्पणियाँ