रायबरेली जिले में यूजीसी विधेयक 2026 लागू करने के लिए अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देशानुसार यूजीसी विधेयक लागू करने को लेकर उत्कृष्ट मौर्य 'अशोक' की अगुवाई में पैदल मार्च विरोध प्रदर्शन रैली अम्बेडकर स्मारक हाथी पार्क अस्पताल चौराहा से डिग्री कालेज चौराहा होते हुए शहीद चौक पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित जिला अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा।
यू जी सी मुद्दे पर केन्द्र सरकार को घेरने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में अपनी जनता पार्टी का 26 फरवरी को प्रदेश व्यापी शांतिपूर्ण ज्ञापन /प्रदर्शन का ऐलान करते हुए अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने देश भर के समस्त विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पिछड़े व कमजोर वर्ग के छात्रों के साथ जातीय भेदभाव, उत्पीड़न को रोकने के लिए यू जी सी समता बिल 2026 लागू करने की मांग की है। भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी गुणवत्ता पूर्ण एवं संविधान सम्मत एससी/ एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस छात्रों के साथ हो रहे जातीय अपमान व भेदभाव रोकने की दिशा में यूजीसी एक्ट 2026 धर्म, जाति, नल, लिंग या जन्म के स्थान के आधार पर भेदभाव रोकने हेतु एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम है। यह विधेयक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16, 17, 18, 21 एवं 21 "क" के अंतर्गत समानता, गरिमा और शिक्षा के अधिकार व समता की भावना का सुदृढ़ करता है। यूजीसी एक्ट 2026 से विश्वविद्यालय में शैक्षिक मानकों का एकीकरण, प्रशासनिक, उत्तरदायित्व तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सुरक्षा सुनिश्चित होगा। जिससे पीएचडी छात्र रोहित वेमुला, डॉक्टर पायल तन्वी और आईआईटी के छात्र दर्शन सोलंकी जैसी छात्र घटनाओं का कोई शिक्षार्थी शिकार ना बने। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों आईटी में कम से कम 27 से 30 छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं दर्ज की गई हैं। जिन में आईटी कानपुर से सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। हाल ही की घटनाएं 14 फरवरी 2026 तक आईआईटी बॉम्बे में आत्महत्या का एक नया मामला सामने आया। इससे पहले 26 जनवरी 2026 को आईआईटी कानपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया था।
राज्यसभा में प्रस्तुत सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2018 से 2023 तक उच्च शिक्षण संस्थानों में 98 आत्महत्या उजागर हुई हैं। जिनमें से 39 एनआईटी और 25 केंद्रीय विश्वविद्यालय से हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के 2023 के आंकड़ों के अनुसार 2023 में छात्रों में द्वारा आत्महत्या की संख्या 13892 के उच्चतम स्तर पर पहुंची है। अपनी जनता पार्टी देश व छात्र हित को ध्यान में रखते हुए यूजीसी विधायक 2026 का समर्थन करते हुए इसको प्रभावित क्रियान्वन हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी से मांग करती है और उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव व हिंसा समाप्त करने हेतु यूजीसी विधायक 2026 को प्रभावी ढंग से लागू लागू किया जाए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट मौर्य अशोक पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा, प्रेमचंद मौर्य जिला अध्यक्ष, अजयलक्ष्मी गौतम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, मिथलेश पासवान, विधानसभा अध्यक्ष बछरावा विमलेश मौर्य, मथुरा पासी विधानसभा अध्यक्षऊंचाहार, सलोन विधानसभा अध्यक्ष रमेश मौर्य, हरचंदपुर विधानसभा अध्यक्ष सुशील मौर्य, सदर अध्यक्ष ओम प्रकाश मौर्य, सरेनी अध्यक्ष सुमित कुमार मौर्य, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मौर्य, किसान मोर्चा संतलाल मौर्य, अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, शेरू खान, बीना सोनकर, दीपा यादव महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, अधिवक्ता, महिला, पुरुष सहित लगभग तीन चार सौ लोगों ने इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर यू जी सी विधेयक लागू करने की मांग की।
0 टिप्पणियाँ